उमेश गुप्ता.
बलिया : बिल्थरा रोड उप्र सरकार के पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री व लालगंज लोकसभा प्रभारी घूरा राम ने कहा कि आजमगढ़ से बलिया तक पूरे पूर्वांचल में बसपा के प्रति जनता का लगाव व विश्वास गहरा हुआ है। वर्तमान सरकार के जुमलों व शोषण नीति से अजीज जनता को अब सिर्फ बसपा से उम्मीदें है और आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी नम्बर वन होगी।
गुरुवार को शगुन पैलेस में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह के तहत कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे थे। इस मौके पर लालगंज लोकसभा प्रभारी व पूर्व मंत्री घूरा राम संग जोन कोआर्डिनेटर इंदल राम, जिलाध्यक्ष विनोद सेहरा व क्षेत्रीय प्रभारी संतोष कुमार का भव्य स्वागत किया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद सेहरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बलिया से जुड़े तीन लोकसभा सीटों समेत मऊ व आजमगढ़ के कई सीटों पर भी पार्टी का कब्जा होगा। कहा कि सत्ता में रहे या न रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान से कतई समझौता नहीं होगा। आगे कहा कि जनपद के कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को सर्वोपरी जोड़ते हुए कहा कि जनपद में अन्य दल से नेता व कार्यकर्ताओं से वे लगातार संपर्क में है जहां भुचाल मचा हुआ है उन्हें पार्टी में शामिल करने हेतु लिस्ट तैयार की जा रही है।
सम्मेलन में जोन इंचार्ज आजमगढ़ डा. इंदल राम ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीतियों से अवगत कराते हुए आपसी एकजुटता हर हाल में बनाएं रखने की अपील की। सम्मेलन को बसपा विधानसभा बिल्थरारोड के क्षेत्रीय प्रभारी डा. संतोष कुमार, मंडल कोआर्डिनेटर इंदल राम, बसपा नेता बिक्रमा मौर्या, सत्यप्रकाश जायसवाल, रामपति राजभर, चंद्रभान राम, डीएन यादव, अरुण राजभर व साहब दयाल मौर्या आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बसपा नेता चंद्रभान राजभर, नंदू भाई, उमेश भारती, अरुण राजभर, उमेश चंद्र, राजकिशोर, अरविंद गौतम, मुन्ना भाई व रविप्रकाश राव समेत बड़ी संख्या में बसपा नेता मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…