बलिया।। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बतौर प्रशासक मथुरा डिग्री कालेज रसङा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर से लगायत लाइब्रेरी व समस्त कक्षों में गए। विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता को देखा। विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए बेहतर बनाने का निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह कालेज काफी पुराना है और यहां पठन-पाठन का बेहतर माहौल होना चाहिए। प्रशासक होने के नाते उन्होंने भरोसा दिलाया कि यहां की व्यवस्था की बेहतरी में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उपयोगी किताब, साफ-सुथरा शौचालय समेत अन्य व्यवस्था को दुरुस्त कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महाविद्यालय के लेखाकार से अभिलेख आदि के बारे में पूछताछ की। कहा कि महाविद्यालय को जारी होने वाली धनराशि का पूरा सदुपयोग किया जाए। कमरों में हो रही रंगाई-पोताई के संबंध में कहा कि सप्ताह भर के अंदर इसे पूरा कर लिया जाए। शौचालय गंदा होने पर पूछताछ में प्राचार्य डा. उर्मिला ¨सह ने बताया कि बाउंड्री टूटी होने से बाहरी लोगों अंदर आ जाते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने टूटी बाउंड्री को ठीक कराने के निर्देश दिए। महाविद्यालय में निर्माणाधीन एक कक्ष का जायजा लिया और गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने को कहा। लाइब्रेरी में उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता के लिए जरूरी सुझाव दिए। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य कक्ष में रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की बकायदा जांच की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…