संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 1 राजेंद्र नगर में नाली निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराने के लिए चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी ने भूमि पूजन किया । गौरतलब है कि नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 1 राजेंद्र नगर में महिला सभासद राजरती देवी के पहल पर चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी व ईओ कृष्ण कुमार सोनकर द्वारा नाली निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराने के लिए भूमि पूजन किया गया ।
अपने संबोधन में नवनिर्वाचित चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी ने कहा कि कस्बे के सभी पन्द्रह वार्डों में साफ-सफाई, बिजली , पानी , साफ-सफाई आदि की व्यवस्था में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी । कहा कि नगर पंचायत में चहुंओर चहुंमुखी विकास कराया जाएगा चाहे इसके लिए हमें जो भी जोखिम उठाना पड़े मैं पीछे नहीं हटुंगा ।मौके पर मुख्य रूप से श्रीनारायण राम , अमलेश दूबे , ओमप्रकाश चौरसिया , अभिराम त्रिपाठी , विनय तिवारी , धीरज तिवारी , अफजल अंसारी , चांद अंसारी , फैयाज अहमद तथा मोहन त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…