बलिया ।। तय शुभ विवाह तिथि से पहले ही शादी का रुख अपना लेने की रोचक घटना से लोगो मे कौतुहल बना हुआ है। तिथि से पूर्व ही भाग रहे वर वधु दोनो को पुलिस ने शुक्रवार की रात पकड़ कर थाने ले आई। थाने पर पूछ ताछ के बाद दोनो के परिजनों को थाने बुलाई और रविवार को सायंकाल ब्लाक परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में सभी पक्षो की सहमति से शादी करा दी।
रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के बस्तौरा कोटवारी निवासी मुन्नू राजभर ने उभाव थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हल्दिरामपुर निवासी उतिल राजभर के पुत्र से अपनी पुत्री की शादी तय किया था। अप्रैल में विवाह हेतु तिथि भी निश्चित हो गई थी। इसी बीच लड़के और लड़की के बीच फोन पर बात होने लगी और शादी की तिथि की दूरी उन्हें पहाड़ जैसा लगने लगा। इसीबीच दोनो ने अपने परिजनों से छिपकर शनिवार को मिलने हेतु निकल पड़े। शनिवार की रात नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर पेट्रोल टँकी के पास गश्त को निकली पुलिस को दोनों को देखकर सन्देह हुआ। दोनो से अलग अलग पूछताछ मे फर्क मिला तो पुलिस उन्हें थाने ले आई। रविवार की सुबह पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलवाया। पुलिस के सामने दोनो पक्ष मन्दिर में शादी के लिए तैयार हो गए। ब्लाक परिसर स्थित दुर्गा मंदिर पर दोनों की विधि विधान से शादी सम्पन्न हो गई। मन्दिर के पुजारी राम नरेश पांडेय व ब्लाक कर्मी दया शंकर राय की भूमिका सराहनीय रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…