Categories: UP

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का तेवर गर्म, सड़क पटरी से हटवाया दर्जनों टैम्पो

उमेश गुप्ता

बलिया : बिल्थरा रोड स्थानीय पुलिस का तेवर रविवार को दिन में अचानक उस समय गर्म देखा गया। जब आये दिन दर्जनो की संख्या में टैम्पो खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया करते थे। पुलिस चौकी प्रभारी द्वारिका प्रसाद चौधरी ने सदल-बल नगर के चरण सिंह तिराहे से इमिलिया मोड़ के बीच विना स्टैण्ड के खड़ा होने वाले टैम्पों को हटवा कर नगर के पीडब्ल्यूडी मार्ग पर शम्स कटरा के सामने भेज दिया। चेतावनी दिया कि यदि कोई बाजार के अन्दर टैम्पो लेकर दिखाई दिया तो उसके खिलाफ बैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। ये टैम्पो वाले विशुनपुरा चट्टी, बेल्थरा बाजार, मालीपुर के लिए सवारी लोड करने का काम करते थे।

चौकी प्रभारी द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि नगर के अन्दर जाम की स्थिति बढ़ती जा रही है अनावश्यक रुप से नगर की पटरी पर अवैध रुप से कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे नगर में भी काफी परेशानी बढ़ गयी है। अब उनके खिलाफ अभियान चलाया जायेगा और नाम नोट कराकर 34 पुलिस एक्ट के तहत उनका चालान किया जायेगा।

pnn24.in

Recent Posts