गड़वार बलिया- स्थानीय थाना चौराहा पर केंद्रीय सड़क निधि के अन्तगर्त गड़वार-रतसर पचखोरामार्ग लगभग 13.3 किमी लम्बा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण जिसकी अनुमानित लागत 20.27 करोड़ है का शिलान्यास वैदिक मन्त्रोच्चार विधि विधान से पूजन नारियल फोड़ कर सांसद भरत सिंह ने किया।
पण्डित श्रीनाथ उपाध्याय ने पूजन कराया साथ में सदर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला रहे।शिलान्यास पूजन के पश्चात ब्लाक प्रांगण में एक समारोह हुआ।अध्यक्षता भाजपा मण्डल गड़वार अध्यक्ष टुनटुन उपाध्याय ने अध्यक्षता किया।बतौर मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यो की चर्चा करते हुये कहा की आप की सेवा व विकास के लिए समर्पित हूँ।मेरी सरकार का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास बिना भेदभाव के करना है।उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनावो को बताया।
समारोह को विशिष्ट अतिथि व बैरिया विधानसभा विधायक सुरेन्द्र सिंह व बलिया सदर विधायक ने भी संबोधित किया।प्रारम्भ में स्वागत गीत हरेन्द्र सिंह ने प्रस्तुत किया।समारोह को राजेश सिंह,उपेन्द्र पाण्डेय,देवानंद सिंह,शिवलोचन यादव,नन्दलाल सिंह,मनोज कुशवाहा,नन्दजी सिंह,विजय राय,अजय सिंह,मन्नू सिंह आदि ने सम्बोधित किया।समारोह में सांसद व विधायक द्वै को सम्मानित किया गया तथा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ को भी सांसद द्वारा अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।संचालन अरूण सिंह ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…