अंजनी राय
बलिया ।। नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन अजय कुमार ने जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है। इसको लेकर उन्होंने एक पत्र भी लिखा। पत्र लिखने के बाद एक माह से अधिक का वक्त गुजर गया, लेकिन उन्हें सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई। डीएम को लिखे पत्र में अजय कुमार ने अपनी जान पर खतरे का हवाला दिया है। बावजूद इसके अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
अजय कुमार का कहना है कि जिलाधिकारी ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए एसपी को प्रेषित कर दिया। एसपी से बात करने पर उन्होंने कहा कि डीएम साहब चाहेंगे तो ही होगा। ऐसे में मामला अधर में लटका पड़ा है। नगरपालिका चुनाव में निर्दल उम्मीदवार के तौर पर चुने गए अजय कुमार ने शपथ ग्रहण के बाद ही पत्र लिखकर सुरक्षा रक्षक की मांग की। उनके अनुसार कुछ लोग नगरपालिका के कार्य में व्यवधान डालने के लिए हंगामा खड़ा करना चाहते हैं। इसमें कुछ लोग राजनीतिक रंजिशवश मुझ पर हमला करने की फिराक में भी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…