बलिया : नगरा बिल्थरा रोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया के संयोजकत्व में जनता इंटर कालेज परिसर में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में रोजगार पाने के लिए जहां युवा वर्ग में विशेष उत्साह रहा वहीं महिलाओं ने भी विभिन्न कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार दिया। मेले में कुल 10 हजार बेरोजगार युवक व युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया, वहीं चार हजार बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र आजमगढ़ मंडल के डीआइजी विजय भूषण व विधायक धनंजय कनौजिया ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विशेष फोकस युवा वर्ग पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं के हाथों को अधिक से अधिक काम मिले। कहा कि भाजपा की सरकार गांव गरीब किसान व युवाओं के लिए कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश व केंद्र की सरकार युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोलने जा रही है। इस मौके पर एसपी अनिल कुमार सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय, डा०दयानंद वर्मा विक्की सह, यशवंत सह चटू अखिलेश सह अशोक कुमार गुप्त विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
सुबह से ही लगी युवाओं की लंबी कतार
रोजगार मेले में सुबह 10 बजे से ही पंजीकरण कराने व साक्षात्कार देने के लिए युवाओं की लंबी कतार लग गई। पूरा कालेज परिसर भीड़ से पट गया था। युवाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…