बांदा। दहेज की मांग पूरी न होने पर देहज लोभियों एक नवविवाहिता हत्य़ा कर दी। उसको खुदकुशी का रूप देने के लिए उसके शव को जला दिया। घटना की सूचना जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पति फरार है।
मामला तिंदवारी कस्बे के रामनगर का है, जहां 26 वर्षीय शिवानी की ससुरालियों ने हत्या कर दी। अतर्रा निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने अपनी बेटी शिवानी की शादी मार्च 2017 में तिंदवारी निवासी रोहित के साथ की थी और शादी में 5 लाख रुपये नकद और लाखों का सामान भी दहेज़ में दिया था।
मृतका के परिजनों का कहना था कि शादी के बाद से ही ससुराली पक्ष के लोग चार पहिया, पैसों की मांग करने लगे थे, और शिवानी को प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों के साथ मिलकर पति रोहित ने शिवानी की हत्या कर शव को जला दिया।
वहीं इस मामले में अपर एसपी का कहना है कि मायके पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…