इलाहाबाद : सरकारी और गरीब लोगों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों में सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। भू-माफिया आबिद अली और उसके भाई वदूद व अतीक अहमद को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पूर्व सांसद अतीक के रिश्तेदार आबिद के पिता रफीक उर्फ गुलफुल और लेखपाल राजकुमार सागर वांछित हैं। इनकी तलाश जा रही है।
गुरुवार शाम पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सिद्धार्थ शंकर मीणा व सीओ श्रीशचंद्र ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि एंटी भू-माफिया अभियान के तहत जमीनों के संबंध में जांच की गई थी। फर्जीवाड़ा का मामला सामने आने पर एसडीएम की ओर से धूमनगंज व कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। साक्ष्य संकलित करने के बाद नसीरपुर सिलना निवासी गुलफुल के बेटे रोडवेज ड्राइवर आबिद अली व रेलवे के खलासी वदूद और प्रापर्टी डीलर भीटी निवासी अतीक अहमद पुत्र महफूज को एसआई शैलेष सिंह, सिपाही रामसिंह, अतुल, मनीषा ने झलवा से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने यह भी बताया कि भू-माफिया गुलफुल लेखपाल राजकुमार सागर की मिलीभगत से राजस्व अभिलेख में हेराफेरी कराता था। राजकुमार को निलंबित किया जा चुका है और उसके खिलाफ कर्नलगंज में मुकदमा भी दर्ज है। वदूद और आबिद के पास लाइसेंसी राइफल है, जिसके निरस्त्रीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…