सिवान-केंद्र सरकार द्वारा आज आमबजट पेसे किये जाने के बाद नाराज अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के द्वारा आज विरोध मार्च निकाला गया विरोध मार्च के बाद ऐपवा के सभी सदस्यों ने शहर के जेपी चौक पर जमकर वित्त मंत्री अरुण जेटली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी मुर्दाबाद के नारे लगाए और जेपी चौक पर इन सभी का पुतला दहन कर विरोध जताया ।ऐपवा के जिला सचिव सोहेला गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जो आमबजट पेश किया गया है उसमें कहीं भी मजदूर वर्ग ,ममता कर्मी, आशा, रसोईया ,सहायिका ,सेविका आंगनबाड़ी के कर्मियों का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया है और ना ही उनके लाभ के लिए इस आम बजट में जिक्र किया गया है जो भारत के नागरिकों के साथ केंद्र सरकार धोखा कर रही है अगर सरकार द्वारा इन सभी मांगों पर विचार कर पूरी नहीं करती है तो आने वाले चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…