गोपाल जी,
भागलपुर. बिहार के भागलपुर जिले में भाजपा के पंचायत अध्यक्ष को लोगों ने गांव की आंगनबाड़ी सेविका के साथ आपत्तिजनक हालत में देर रात रंगे हाथ पकड़ लिया जिसके बाद जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ। पहले तो दोनों को उसी हालत में कमरे में बंद कर दिया गया, फिर गांव वालों को बुलाया गया और पंचायत अध्यक्ष की करतूत को गांव वालों के सामने रखा गया। इसके बाद आक्रोशित गांव वालों ने पंचायत अध्यक्ष की जमकर धुनाई कर दी। वहीं पंचायत अध्यक्ष पिंटू साह गांव वालों के सामने कान पकड़कर उठक बैठक करते हुए माफी मांगता रहा लेकिन गांव वाले रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। फिर पंचायत अध्यक्ष से बॉन्ड पेपर भरवाया गया जिसने यह कबूलनामा लिखवाया गया कि हमसे गलती हो गई अब ऐसा नहीं होगा।
मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के भागलपुर जिले का है जहां नारायणपुर प्रखंड के बलहा गांव के रहने वाले भाजपा पंचायत अध्यक्ष पिंटू शाह को गांव के कुछ लोगों ने देर रात आंगनबाड़ी सेविका के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद गांव वाले वहां पहुंचे और जिस कमरे में वह दोनों थे उसे बाहर से बंद कर दिया और हल्ला करते हुए गांव वालों को बुलाया।
पंचायत अध्यक्ष और आंगनबाड़ी सेविका दोनों को बाहर निकालते हुए पहले जमकर धुनाई की फिर गांव के कुछ लोगों ने कान पकड़कर उठक-बैठक करने की बात बताई। गांव वालों की इस बात से पिंटू सहमत हो गया और सभी के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करने लगा तथा माफी भी मांगी। इसके बाद लोगों ने महिला सेविका और पंचायत अध्यक्ष से बॉन्ड पेपर भरवाया और कुबूलनामा लिखवाया कि हमसे गलती हो गई। वहीं इस घटना से पूरे गांव में जबरदस्त आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। लोग दोनों के अवैध संबंध के भी चर्चा कर रहे हैं, फिलहाल माफी मांगने के बाद मामला पंचायत स्तर पर शांत है।
वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा पंचायत अध्यक्ष के द्वारा गांव की आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ताओं के साथ काम करने वाली महिलाओं को अपने झांसे में लेकर शोषण किया जाता है। इस बार उसे हम लोग रंगे हाथ पकड़े हैं और अब उसे नहीं छोड़ेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…