Categories: BiharReligion

तांत्रिक के चक्कर में दोबारा सांप से कटवाया, फिर 48 घंटे तक चलता रहा ये ‘खेल’

गोपाल जी.
बिहार के भागलपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे अन्धविश्वास की सभी हदे पार कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक लड़के को कोबरा ने काट लिया। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास न ले जाकर तांत्रिक के पास ले जाया गया। यहां तांत्रिक ने कहा कि दोबारा उसी सांप के कटवाने पर उसकी जान बच सकती है। दोबारा कटवाने के बाद लड़के की हालत और ज्यादा खराब हो गई। 48 घंटे तक तांत्रिक तंत्रमंत्र करता रहा, जब लड़के की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

क्या है वीडियो में

दरअसल, ये घटना भागलपुर के नारायणपुर गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वाकया एक फरवरी का है। यहां का रहने वाला तिरो नाम का लड़का कोबरा के साथ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वो अक्सर जहरीले सांपों से खेलता रहता था। गुरुवार को भी वो एक कोबरा को छेड़ रहा था। इसी दौरान कोबरा ने उस काट लिया। सांप के काटने के बाद भी फैमिली मेंबर अंधविश्वास के चक्कर उसे डॉक्टर के पास ले जाने की बजाए तांत्रिक के पास ले गए। जहां 48 घंटे तक तांत्रिक उसकी झाड़ फूंक करते रहे। जिस सांप ने युवक को काटा था उससे दुबारा कटवाया भी गया। फिर निम के पत्ते से उसे झाड़ा गया।

अक्सर सामने आते रहते हैं इस तरह के मामले
बिहार के कई ग्रामीण इलाकों से इस तरह की खबरें आती रहती हैं। पीड़ित परिवार समय पर डॉक्टर के पास न जाकर ओझा और तांत्रिक के चक्कर में लगे रहते हैं। इस वजह से उनके सगे-संबंधी की जान तक चली जाती है। इस मामले में भी डॉक्टर का कहना है कि अगर समय पर पीड़ित को अस्पताल लाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

pnn24.in

Recent Posts