गोपाल जी,
जम्मू-कश्मीर के एलओसी इलाके के तंगधार में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में बिहार के जमुई निवासी बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि संघर्षविराम की घटना में 28 वर्षीय कांस्टेबल सुनील कुमार मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गये थे. श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे उनकी मौत हो गयी.
एसके मुर्मू इलाके में नियंत्रण रेखा पर फॉरवर्ड डिफेंडेड लोकेशन पर तैनात थे. उन्हें निशाना बनाकर स्नाइपर शॉट किया गया. गोली जवान के पेट में लगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी बलों ने गोली मारी. बिहार के जमुई जिले के हरणी के रहनेवाले सुनील कुमार मुर्मू वर्ष 2013 में बीएसएफ में शामिल हुए थे. सुनील की शहादत की खबर सुन कर इलाके में मातम पसर गया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…