सुमित भगत ( सन्नी )
बिहार के नए डीजीपी के रूप में के.एस. द्विवेदी के नाम की घोषणा होने के बाद अब यह साफ हो गया है कि प्रदेश का अगला डीजीपी कौन होगा। 1984 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस ऑफिसर द्विवेदी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के रहने वाले हैं। वह अभी वर्तमान में डीजी ट्रेनिंग और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, वर्तमान डीजीपी पी.के. ठाकुर बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अगले डीजीपी के लिए चार नामों पर कयास लगाए जा रहे थे। डीजीपी पद के लिए 1984 बैच के ऑफिसर के.एस. द्विवेदी और रविंद्र कुमार, जबकि 1987 बैच के सुनील कुमार और गुप्तेश्वर पांडेय के नामों की चर्चा थी।
गौरतलब है कि डीजीपी पीके ठाकुर 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। परंपरा के मुताबिक डीजी और एडीजी रैंक के अफसरों को सेवानिवृत्ति के पूर्व विदाई परेड दी जाती है। मंगलवार को डीजीपी के सम्मान में विदाई परेड का आयोजन किया गया है। विदाई परेड बीएमपी-5 स्थित मिथिलेश स्टेडियम में होगी। इसकी सलामी डीजीपी लेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…