नवादा : परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। इस बीच नवादा से एक बड़ी खबर आ रही है जहां नवादा-जमुई पथ पर कादिरगंज ओपी के माया बिगहा गांव के समीप मैजिक वाहन पलटने से डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों में एक दर्जन मैट्रिक परीक्षार्थी भी शामिल हैं। वे सभी वारिसलीगंज के एसएन सिन्हा कॉलेज परीक्षा देने जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 2018 बुधवार से सूबे के 1,426 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इसके लिए पटना जिले में 74 केंद्र बनाए गए हैं। 17 लाख 70 हजार 42 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। प्रथम पाली में नौ लाख 289 और दूसरी पाली में आठ लाख 69 हजार 753 परीक्षार्थी हैं। पहले दिन परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट लेट (पहली पाली में सुबह 10:00 तथा दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे) से पहुंचने पर भी विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। गुरुवार से निर्धारित समय से 10 मिनट पहले पहुंचने पर ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि निर्गत प्रवेश पत्र में अधिकतम आधे घंटे तक विलंब से आने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति अंकित किया गया था। इसमें संशोधन किया गया है। इसकी सूचना कई माध्यमों से परीक्षार्थियों को दी गई है। बावजूद इसके वेनीफिट ऑफ डाउट का लाभ पहले दिन विद्यार्थियों को मिलेगा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…