गोपाल जी,
बिहारशरीफ के बड़ी दरगाह मोहल्ले के नया टोला में मामूली विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया जाता है कि, एक युवक को साइकिल से धक्का लग गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहा-सुनी हुई और बाद में गोलीबारी हो गई। गोली लगने से नौशाद आलम, नवाब और तुफैल अहमद जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नौशाद व नवाब को पटना रेफर कर दिया गया है। नगर थाना, लहेरी व सोहसराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। मोहल्ले में तनाव की स्थिति है।
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ घटनास्थल
एसपी सुधीर कुमार पोरिका, डीएसपी व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे हैं। दोषी लोगों की पहचान की जा रही है। नया टोला मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। एसपी का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…