बाढ़ : उमानाथ गंगा नदी घाट के पास बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रखे गये महिला का शव पुलिस ने बरामद किया. हजारीबाग से आये मृतका के भाई ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है. जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के बिंद थाना अंतर्गत कुशहर गांव निवासी महिला अनामिका 40 वर्ष की मौत हो गयी थी. ससुराल वाले शव को लेकर बाढ़ के उमानाथ गंगा नदी घाट पर अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचे थे.
इस दौरान महिला के मायके के लोग जानकारी मिलने के बाद बाढ़ के उमानाथ घाट पर पहुंच गये और दोनों के बीच जम कर नोक-झोंक हुई. इसके बाद बिहारशरीफ पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई दिलीप कुमार सिंह ने हत्या किये जाने की आशंका जताते हुए शव को बरामद करने की गुहार लगायी. इसके बाद बाढ़ थाने की पुलिस को बिहारशरीफ पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार करने से रोकने के लिए कहा.
बाढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चिता पर से महिला के शव को बरामद कर भाई दिलीप को सौंप दिया. शव को लेकर दिलीप बिहारशरीफ के लिए रवाना हो गया. हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के निवासी दिलीप सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी 14 वर्ष पूर्व दयानंद प्रसाद के साथ हुई थी. उसकी बहन को दो पुत्र हैं. ससुराल वाले बराबर तंग कर रहे थे. तीन दिन पूर्व ही उसकी बहन अनामिका अपने मायके हजारीबाग से ससुराल कुशहर गांव आयी थी. बुधवार की दोपहर उसकी मौत हो जाने की खबर आसपास के लोगों ने उन्हें फोन पर दी. दिलीप के अनुसार वह थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करेंगे और शव का पोस्टमार्टम भी करायेंगे. ताकि उसकी हत्या का कारण पता चल सके. भाई का आरोप है कि मेरी बहन के शरीर पर काले जलने के निशान हैं और उसके साथ मारपीट भी की गयी है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…