साकिब अहमद
11 लाख परीक्षार्थियों इस परीक्षा में पिछले 15 अक्टूबर को लिखित परीक्षा केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा लिया था जिसमें कल परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. कुल 49500 परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया है जबकि बहाली में 9900 पद होनी है यानी होने वाली परीक्षा के पदों का 5 गुना रिजल्ट दिया गया है
सिपाही के 9900 पदों के लिए 11.30 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. पद से 5 गुणा अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए है, सफल अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट 19 फरवरी से शुरु होगा. केंद्रीय चयन परिषद ने शनिवार को सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया.
केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष और डीजी के एस द्विवेदी ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट 19 फरवरी से शुरु होगा. बहाली में महिला अभ्यर्थियों को 37 फीसदी आरक्षण दिया गया है. बिहार में पहली बार किसी बोर्ड या आयोग ने तीन महीने में 11 लाख से अधिक परीक्षार्थियों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. इसे रिकॉर्ड समय माना जा रहा है. केद्रीय चयन पर्षद के मुताबिक अप्रैल के आखिर तक बहाली से जुड़ी प्रक्रिया पूरी जो जाएगी.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…