नवादा में एक शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सभी लोग भौंचक रह गए। लड़के वालों को जरा सा भी अनुमान नहीं होगा कि उन्हें बिना दुल्हन के ही अपने घर वापस लौटना पड़ेगा लेकिन दूल्हा बैरंग वापस लौटा। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का है। गांव के चंदेश्वर चौधरी के बेटे सुधीर चौधरी की शादी शेखपुरा जिले के बनारसी चौधरी की बेटी रानी कुमारी से 20 फरवरी को होनी थी।
मगर मंडप पर बैठने के बाद लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। सब कुछ अपने तय कार्यक्रम से हुआ जयमाला से लेकर अन्य रस्में भी मगर मंडप पर पहुंचते ही दूल्हे की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद दुल्हन रानी ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़के के परिजनों ने बताया कि जैसे ही दूल्हा मंडप में पहुंचा उसकी तबीयत खराब होने लगी और वह तेजी से कांपने लगा। इसी को देखने के बाद दुल्हन ने फैसला लिया कि वो लड़के से शादी नहीं करेगी और मंडप छोड़ कर चली गई।
तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने दूल्हे को नवादा लाया जहां उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। फिलहाल लड़के की स्थिति ठीक बताई जाती है। इलाके में ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…