कानिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए इस बार पुलिस ने भी खासी तैयारी की है। मंगलवार को अति संवेदनशील केंद्रों पर भी नकलचियों का जोर नहीं चला। बोर्ड परीक्षा के लिए नोडल अफसर बनाए गए एसपी क्राइम बृजेश मिश्र का दावा है कि इस बार परीक्षा शुरू होने से पहले ही नकल माफिया पर शिकंजा कस दिया गया है, 22 नकल माफिया भूमिगत हैं। उनकी निगरानी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
बोर्ड परीक्षा के लिए पुलिस के इंतजामों के संबंध में एसपी क्राइम ने जागरण को बताया कि इस बार छापामारी के लिए 11 क्विक रिएक्शन टीमें (क्यूआरटी) हैं। यह टीमें क्षेत्राधिकारियों के निर्देशन में छापेमारी करेंगी। एसपी क्राइम ने नकल पर लगाम के लिए अपना मोबाइल नंबर भी आम जनता को बांटा है। उनका कहना है कि शिकायत आते ही तुरंत पुलिस टीमें छापामारी को पहुंच रही हैं। बृजेश मिश्र ने कहा कि सामूहिक नकल के मामले पकड़े गए तो प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। बताया कि केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मानीट¨रग वह खुद कर रहे हैं। कैमरे पूरी तरह काम करें, इस पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस के नोडल अधिकारी ने दावा किया कि परीक्षाओं के मद्देनजर शिक्षा माफिया की सूची तैयार कर पहले से ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डर की वजह से 22 नकल माफिया भूमिगत हो गए हैं। उनके घरों की निगरानी हो रही है। सेंटरों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानों, साइबर कैफों पर भी क्यूआरटी की नजर है। बताते चलें कि जिले में इस बार कुल 313 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इसमें 20 अतिसंवेदनशील और 76 संवेदनशील हैं। केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…