बलिया।। कोटेदार चयन की बैठक में मत विभाजन के बाद बिना कार्यवाही लिखे विकास कर्मचारी चल दिये। इससे ग्रामीणों को गोलमाल की आशंका हो गयी।
बताते चले कि विकासखंड बांसडीह के बिजलीपुर ग्राम पंचायत के कोटेदार के चयन के लिए प्राथमिक विद्यालय किसुनीपुर पर सोमवार को खुली बैठक बुलाई गयी थी। मनियर थाने से पुलिस बल भी शांति ब्यवस्था के लिए तैनात था। विकास खंड से सचिव अरविंद मौर्या और सहायक विकास अधिकारी सतीश चंद्र सिंह पहुंचे थे। दोपहर बाद वहां भारी संख्या में जुटे स्त्री पुरुषों ने दो उम्मीदवार लालबाबू और अभय के बीच मत बिभाजन की कारवाई संपन्न होने के बाद अभय के पक्ष में अधिक मत पड़े। कार्यवाही के लिए ग्रामीण सोच रहे थे, तबतक ब्लॉक के कर्मचारी एक गाड़ी मे बैठकर चल दिए।ग्रामीणों को गोलमाल की आशंका पर गांव का ही युवक प्रवीण सिंह बाइक से रोकने का प्रयास किया, जिसके धक्के से प्रवीण घायल हो गया। बैठक की कार्यवाही बैठक स्थल पर नहीं करने से ग्रामीणों ने गड़बडी की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि द्वेशवश ड्राइवर ने गांव के युवक प्रवीण को धक्का मारकर घायल कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…