जावेद अंसारी
कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी की हैसियत पर भले ही कोई सवाल नहीं उठा सकता, लेकिन सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को साफ कर दिया है कि पार्टी प्रमुख अब राहुल गांधी है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने पार्टी की संसदीय दल की बैठक में राहुल गांधी को अपना बॉस बताया। उन्होंने बैठक में कहा कि अब राहुल गांधी मेरे बॉस हैं। नए बॉस के बारे में कोई शंका नहीं है। उम्मीद है आप सब मिलकर राहुल के साथ काम करेंगे।
सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं से कहा कि हम सब एक होकर पार्टी की बेहतरी के लिए राहुल गांधी के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि गुजरात में हमने कठिन परिस्थितियों में काफी अच्छा परिणाम दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के उपचुनाव में भी हमने जो परिणाम दिए हैं वह काफी उत्साहवर्धक हैं।
सोनिया गांधी ने कहा कि अब बदलाव के लिए माहौल बना हुआ है। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इन दो राज्यों में पार्टी के लिए बेहतर परिणाम देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में होने वाले चुनाव में भी पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी। इसके अलावा सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। यहां तक कि सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान लोकतंत्र के कई स्तंभों पर हमले हुए हैं। साथ ही उन्होंने बेरोजगारी, किसानों का मुद्दा आदि पर मोदी सरकार को घेरा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…