Categories: Crime

रविदास जयन्ती पर एक ही समुदाय के दो पक्ष अापस मे भिडे, जमकर चले लाठी डन्डे कई घायल

अज़ीम कुरैशी.

बिजनोर। सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा मे दो पक्षो मे किसी बात को लेकर हुए विवाद मे जमकर लाठी डंडे चले जिसमे दोनो पक्षो के कई लोग घायल होगये। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव गोहावर जेत मे बुद्धवार को रविदास जयन्ती की शोभायात्रा को लेकर दो पक्ष अापस मे भिड गये। जिसमें दोनो ओर से कई लोग घायल होगये।

पुलिस को दी गयी तहरीर के अाधार पर ओमप्रकाश सिंह ने अारोप लगाते हुए बताया कि ध्यान सिंह पुत्र कलवा,जितेन्द्र सिंह,देवेन्द्र सिंह,मनी सिंह पुत्रगण ध्यान सिंह ने गाली गलोच करते हुए लाठी डंडो से मारपीट की जिसमें अंशु कुमार पुत्र राकेश,निशांत, मोनिक पुत्रगण ओमप्रकाश घायल होगये।जबकि दूसरे पक्ष की ओर से जितेन्द्र पुत्र ध्यान सिंह ने दी तहरीर मे बताया कि रविदास जयन्ती पर शोभायात्रा के दोरान प्रकाश सिंह पुत्र छज्जू,दीपचन्द,मोनिक,वीरा पुत्रगण ओमप्रकाश ने उनके साथ गाली गलोच व लाठी डंडो से मारपी करते हुए अरविन्द ,नितिन,पुत्रगण ध्यान सिंह कमला पत्नि ध्यान सिंह,तथा नरेश पुत्र जितेन्द्र को गम्भीर रुप से घायल कर दिया हेै।पुलिस ने दोनो ओर से दी गयी तहरीर के अाधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया हेै

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts