गोपाल जी,
पूर्णिया में महिला पंच से हैवानों ने किया दुष्कर्म फिर गला रेतकर मार डाला। बहियार में मक्के के खेत से क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। महिला पूर्णिया के रूपौली में भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोन्दवाड़ा पतकेली पंचायत के एक वार्ड की पंच थी। शनिवार को रूपौली थानाक्षेत्र के बहियार में मक्के के खेत से क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। कपड़े फटे थे। महिला पंच बहियार स्थित अपने मक्के के खेत में घास काटने गयी थी।
सूचना मिलते ही रूपौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतका के पति के बयान पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। अपने बयान में महिला के पति ने बताया कि वो कपड़ा खरीदने के लिए जा रहे थे, तभी पत्नी ने कहा था कि लौटते समय खेत में घास लेने आ जाइएगा।
बाजार से लौटने के बाद वह सीधे खेत चले गये। खेत में काटा हुआ घास और बोरा मिला। पत्नी नहीं दिखी। आगे बढ़कर देखा तो पत्नी का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। उसने आशंका जतायी कि उसके खेत के बगल में पटवन कर रहे दो युवकों ने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया होगा। बाद में साक्ष्य छुपाने के लिए हत्या कर दी। दोनों नशे में थे। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह बहियार पहुंचा उसे देखते ही दोनों युवक पटवन मशीन बंद कर भाग गये। धमदाहा अंचल इंसपेक्टर शिवशरण साह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है जांच के बाद उचित कानूनी करवाई की जायेगी। रूपौली थाना के दारोगा दिलीप राम ने बताया की मृतक के पति के लिखित आवेदन दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…