Categories: Crime

11 वीं की छात्रा ने ऐसा क्या किया कि उसके परिवार में मच गया कोहराम

अन्जनी राय /यशपाल सिंह

आजमगढ़।। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर डगरा के पास रविवार की शाम को एक किशोरी ने गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दो घंटे बाद शव की पहचान हुई। परिजनों के चीख पुकार से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मुबारकपुर कस्बा के रानीपुर निवासी 17 वर्षीया सोनी पुत्री सुरेन्द्र राम कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह शाम को घर से निकली थी। शाम साढ़े पांच बजे कुकुड़ीपुर डगरा के गेट नंबर 22 के समीप खड़ी थी। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ देर बाद आजमगढ़ से मऊ की ओर जा रही गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर सठियांव चौकी प्रभारी मदन पटेल मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर उन्होंने छानबीन शुरू कर दी। लगभग दो घंटे बाद शव की पहचान परिजनों ने सोनी के रूप में की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts