Categories: CrimeUP

उफ़ ज़ालिम शौहर – काट दिया धारदार हथियार से बीबी की उंगली

अज़ीम कुरैशी.
नूरपुर (बिजनोर). पारिवारिक विवाद मे पति ने पत्नि पर धारदार हत्यार से हमला कर दिया जिसमें महिला के हाथ की उंगली कट गयी। प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गाँव छजुपुरा निवासी कुलवंत सिंह ओर उसकी पत्नि सविता देवी मे किसी बात को लेकर विवाद होगया। विवाद मे कुलवंत सिंह ने पत्नि सविता पर धारदार हत्यार से हमला कर हाथ की एक उंगली काटकर पति मोके से फरार होगया। सूचना पर महिला का पिता वीर सिंह घायल अवस्था मे महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर अाये। जहां चिकित्सक ने महिला की हालत नाज़ुक को देखते हुए जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts