कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : फूलपुर के चर्चित शहजादे हत्याकांड के आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस कैंसिल कराने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। ज्ञातव्य हो कि फुलपुर में प्रापर्टी डीलर शहजादे को गोलियों से भून दिया गया था। मामले में अहमद, मो. शादाब, मनोज तिवारी, एहतेशाद जैदी, अब्दुल सत्तार मंसूरी और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने संदीप ओझा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संदीप अमेठी में तैनात हेड कांस्टेबल का बेटा है।
फूलपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह के मुताबिक, साजिशकर्ता एहतेशाम जैदी के परिवार के तीन शस्त्र लाइसेंसों का पता चला है। तीनों को कैंसिल कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसी प्रकार तौकीर उर्फ बिच्छू, शादाब, मनोज, एहतेशाम आदि पर इनाम घोषित करने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई है। आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी जा रही है। शुक्रवार को शहजादे के भाई सिराज उर्फ सोनू ने एडीजी से मुलाकात कर जैदी, सत्तार के परिवार के शस्त्र लाइसेंसों के बारे में जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। सोनू ने गुहार लगाई कि आरोपी असलहा लेकर घूम रहे हैं, ऐसे में उसकी भी हत्या की जा सकती है। एडीजी ने कार्रवाई और सुरक्षा का आश्वासन दिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…