विनय याग्निक
जालौन के भभुआ गांव में एक सिरफिरे युवक ने अपनी चाची को गोली मार खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायलावस्था में महिला को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
घटना आटा थाना क्षेत्र के भभुआ ग्राम की बताई जा रही है। बताया गया कि भभुआ ग्राम की रहने वाली महिला जयदेवी सुबह के समय शौचक्रिया के लिये जा रही थी। उसी दौरान उसका भतीजा फूलसिंह तमंचा लेकर आया और उसने अपनी चाची को गोली मार दी। बाद में खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी जबकि उसके भतीजे की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उन्होंने घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण मेडिकल कालेज झांसी के लिये रेफर कर दिया। वही पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
घटना स्थल पर पहुंचे जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि महिला का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और कुछ विवाद होने के कारण आज उसको गोली मार दी और खुद गोली मार ली। उन्होंने बताया कि महिला ने फूल सिंह के साथ मिलकर 10 साल पहले अपने पति करे हत्या की थी और इस मामले में दोनों जेल भी गये थे और युवक ने गांव के 1 युवक की भी हत्या की थी। उन्होंने बताया कि युवक के पास से तमंचा और कई कारतूस भी मिले है। फिलहाल मामले की और जांच की जा रही है। वही ग्राम प्रधान ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी को लेकर कोई विवाद हुआ होगा और युवक ने गोली मार दी होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…