Categories: Crime

नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से जेवर व नगदी लूटकर फरार

यशपाल सिंह

आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव में शनिवार को फेरी लगाकर कंबल बेचने के लिए आए दो युवकों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके पास रखे 16 सौ रुपये व जेवर लूट कर भाग गए। बेहोशी की हालत में पीड़ित महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बसावनपुर गांव में शनिवार को दिन में लगभग ग्यारह बजे फेरी लगाकर कंबल बेच रहे दो युवक मोनू के घर पर पहुंचे। उस दौरान मोनू की 28 वर्षीय पत्नी नेहा घर में अकेले मौजूद थी। घर का कार्य छोड़कर नेहा कंबल देखने के लिए घर के बाहर निकल कर आई। इस दौरान मौका पाकर उक्त दोनों युवकों ने नेहा को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे नेहा अचेत हो गई। इसके बाद फेरी वाले दोनों युवक नेहा के पास रखे 16 सौ रुपये नकदी, कान का झाला व मोबाइल फोन लूट कर भाग गए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts