संजय ठाकुर
मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर में रविवार को उस समय मातम फैल गया जब पत्नी से मामूली विवाद में पति ने छत में लगे हुक में रस्सी से लटक कर अपनी इह लीला समाप्त कर लिया घटना की जानकारी रविवार सुबह देर तक दरवाजा नही खुलने से आशंका के बाद परिजनों को हुई तदोपरांत घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजते हुए कार्रवाई में जुटी रही |
क्षेत्र के रमऊपुर निवासी शिव प्रकाश उर्फ विपिन पुत्र तुलसी यादव 27 अपने जीविकोपार्जन हेतु गुजरात में रहकर ड्राइविंग का काम करता था जो तीन रोज पहले गांव आया हुआ था इस दौरान उसकी पत्नी अपने मायके में थी I शनिवार को मोबाइल द्वारा घरेलू कार्यों को लेकर पत्नी से मामूली विवाद हो गया तदोपरांत यह अपने कमरेे में सोने चला गया | रविवार देर सुबह जब इसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला किसी अनहोनी की आशंका के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजे को तोड़ते हुए अंदर पहुंची तो पाई कि छत में लगे पंखे के हुक में शिवप्रकाश उर्फ विपिन लटककर आत्महत्या कर लिया है | तदोपरांत परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे जिनके करुण क्रंदन से उपस्थित लोगों की आंखें नम हो रही थी मृतक अपने पत्नी व तीन छोटी बच्चियों के साथ परिजनों से अलग रह रहा है | तदोपरान्त पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्डम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…