लोनी. ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात शातिर किस्म के तीन वाहन चोर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 दुपहिये एक तमंचा व दो चाकू बरामद किया है। सीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान बुधवार रात लगभग 11:30 बजे ट्रोनिका सिटी, रामपाल गेट के निकट एक जीर्ण-शीर्ण मकान में चोरी के दुपहियों समेत तीन वाहन चोरों युवकों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार मय पुलिस बल तुरंत उस ओर रवाना हो गए तथा उक्त मकान की घेराबंदी करते हुए वहा छिपे तीनों बदमाशों को वही दबोच लिया। जिनके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा मय कारतूस व दो चाकू के अलावा चोरी की 12 मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद हुई है।
पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम राहुल पुत्र जोगिंदर जाट निवासी एंक्लेव लोनी, विक्की पुत्र प्रेम सिंह निवासी सुधीर एनक्लेव लोनी, व रंजीत पुत्र मेवाराम निवासी राम पार्क लोनी बताया हैं। जो एनसीआर तथा सीमावर्ती जनपदों से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…