यशपाल सिंह.
इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पेशे से इंजीनियर रहे जुनैद की गिरफ्तारी पर उसके परिवार वाले चुप्पी साधे हैं। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बटला हाउस कांड के बाद से फरार आरिज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुहल्ला बाज बहादुर, कोट किला, थाना कोतवाली का रहने वाला है। इस पर एनआइए ने दस लाख और दिल्ली पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा था। पेशे से इंजीनियर रहे जुनैद की गिरफ्तारी नेपाल बॉर्डर से बताई जा रही है।
आरिज की करतूतों ने ली थी पिता की जान
इंडियन मुजाहिदीन का मोस्ट वांटेड आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद 10 वर्ष पूर्व घर आया था। आरिज का दिल्ली में हुए बटला हाउस कांड में नाम आने के बाद से ही परिवारीजन ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। सदमे के चलते उसके पिता की मृत्यु भी हो गई थी। अच्छे-खासे घर से ताल्लुक रखने व इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले आरिज के करतूत से परिवारीजन इस कदर खफा हुए कि पैतृक आवास छोड़ एक मोहल्ले में निवास करने लगे। उसके पैतृक गांव में जहां सन्नाटा पसरा है, वहीं उसके परिवारीजन कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।
चाचा के यहां रहकर पढ़ाई
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के मूल निवासी आरिज उर्फ जुनैद खान के चाचा डा. फकरे आलम पेशे से चिकित्सक हैं। नसीरपुर बाजार में ही उनकी डिस्पेंसरी है। फकरे आलम बाज बहादुर में अपना मकान बनवाकर परिवार समेत रहते हैं। आरिज ने अपने चाचा के यहां रहकर प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…