Categories: Crime

घर में घुसकर युवती संग की छेड़खानी

यशपाल सिंह.

आजमगढ़. कंधरापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम को घर में घुसकर मनबढ़ युवक ने युवती के साथ छेड़खानी की। प्रतिरोध करने पर उसने परिजनों को मारा पीटा और जान माल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
कंधरापुर क्षेत्र के निवासी सूरज निषाद काफी मनबढ़ किस्म का युवक है। वह मंगलवार की शाम को लगभग साढ़े चार बजे गांव के ही निवासी एक व्यक्ति के घर में घुस गया। घर के अंदर मौजूद युवती के साथ परिजनों के सामने ही छेड़खानी करने लगा।

परिवार के लोगों ने जब विरोध किया तो उसने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जान माल की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित युवती के भाई ने कंधरापुर थाना में पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। कंधरापुर थानाध्यक्ष सरिता िसह का कहना है कि उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts