Categories: Crime

सेक्स रैकेट चलाने वाला आरोपी पकड़ा गया, 20 हजार का था इनामी

शाहनवाज़ खान 

बांदा। पुलिस ने 20 हजार के इनामी और जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधी सेक्स रैकेट चलाने और कई गभीर मामलों में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था।

दरअसल, पुलिस ने जिला बदर इनामी बदमाश को उसके घर से गिरफ्तार किया है। महेश यादव नाम का यह अपराधी सेक्स रैकेट चलाने समेत कई गंभीर मुकदमों में वांछित था। छह महीने के लिए जिला बदर होने के बावजूद अपने घर में रह रहा था।
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर मे छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। डिप्टी एसपी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी को पुराने विकलांग स्कूल के पास उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस पर 20 हजार रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा था। वहीं सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि वह विकलांग से पकड़ा है। इस पर 20 हजार का इनाम घोषित है। यह दो गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts