गाज़ियाबाद. लोनी पुलिस ने शनिवार सुबह लोनी-गाजियाबाद मार्ग पर चेकिंग के दौरान अवैध रूप से लदी वैगनआर कार सहित एक युवक को धर दबोचा। पकड़ा गया शराब माफिया हरियाणा मार्का की उक्त शराब को एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर लगाम कसने के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चेकिंग के लिए दिए गए निर्देशानुसार पुलिस चौकी कस्बा सुरेश पाल मलिक व रूप नगर चौकी प्रभारी आशुतोष तरार संयुक्त रुप से मय पुलिस बल लोनी- गाजियाबाद मार्ग पर सिटी हॉस्पिटल के निकट चेकिंग अभियान में लगे थे। इसी दौरान सुबह लगभग 10 बजे संदिग्ध रूप से उस ओर आ रही एक वैगन आर कार सवार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो कार में रखी अवैध शराब से भरी 30 बेटियां बरामद हुई। जो सभी हरियाणा मार्का की है। पकड़े गए कार सवार ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम शराफत पुत्र मेहंदी हसन निवासी अपर कोट, लोनी बताया है। जो शराब की तस्करी कर उसकी एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करता था। मगर अब देखना है कि पुलिस शराब तस्कर युवक से उसके अन्य साथियों व उक्त अवैध शराब के खरीदारो की कितनी जानकारी लगा पाती है। या कोई दूसरा रास्ता अपनाते हुए अपनी कार्यप्रणाली की यही इतिश्री कर लेती है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…