Categories: Crime

छापेमारी में 5 हज़ार लीटर अवैध शराब बरामद

विनय यागिक

(जालौन) उरई शहर कोतवाली की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कबूतरा डेरा उमरार खेड़ा में दविश देकर छापामार कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब तथा शराब बनाने वाली दलहन व उपकरण बरामद करने के साथ ही एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक महिला संजना सिंह व चौकी प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर शहर के मुहल्ला उमरारखेरा स्थित कबूतरा डेरा पर दविश देखकर 250 लीटर अवैध शराब तथा 5000 लीटर दलहन को मौके पर नष्ट करवाये जाने के साथ ही वहां पर मौजूद भटटी भी तुडवा दी तथा शराब बनाने वाले उपकरण भी जब्त कर लिए तथा मौके पर मौजूद एक ब्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाई होली के त्योहार को देखते हुए की गई हैं।

 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts