कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : पिछले तीन महीने में एक के बाद नौ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर आखिरकार रंगे हाथों जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। सोमवार देर रात को पांच हजार के इनामी चोर विजय कुमार पटेल उर्फ विजयी को इलाहाबाद जंक्शन पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से डेढ़ लाख के चोरी के गहने समेत दो लाख से अधिक का माल बरामद हुआ है।
मंगलवार को प्रेसवार्ता में जीआरपी सीओ मोनिका चड्ढ़ा ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक शातिर चोर इलाहाबाद जंक्शन पर चोरी की घटना को अंजाम देनी के फिराक में घूम रहा है। नैनी चौकी प्रभारी बिंद और उनकी टीम ने प्लेटफार्म नंबर 9-10 के पूर्वी छोर से अभियुक्त विजय कुमार पटेल उर्फ विजयी पुत्र राधेश्याम निवासी देवरी खुर्द थाना करछना जिला इलाहाबाद को गिरफ्तार किया। कहाकि लगातार नौ चोरी की घटनाओं में शामिल चोर के खिलाफ 21 फरवरी को पुलिस अधीक्षक रेलवे ने पांच हजार का ईनाम घोषित किया था। अभियुक्त के पास से दो ट्राली बैग बरामद हुए। उसमें तीन महंगे मोबाइल, डेढ़ लाख की ज्वेलरी समेत कुल दो लाख छह हजार रुपये बरामद हुए हैं। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि विजयी का एक साथी राजेश नैनी जेल में बंद है। अभियुक्त के खिलाफ गैंगेस्टर लगाने की तैयारी चल रही है। आरोपी जिन नौ मामलों में वांछित है। उसकी विवेचना कराई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…