बलिया।। नगरा थाना क्षेत्र के बिहराहरपुर गांव के पास मिली एक डीसीएम से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी कीमत लगभग 50 लाख बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट एवं एमबी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
बताते चले कि नगरा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के बिहराहरपुर गांव में एक डीसीएम खड़ी है, जिसमें अवैध शराब है। शुक्रवार की देर रात पुलिस के पहुंचने से पहले चालक शराब लदी गाड़ी को लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर गांव से कुछ दूर नहर पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद से शराब लादकर बिहार ले जाना था। बिहराहरपुर उसका गांव है, इसलिए यहां चला आया था। खाना खाने के बाद बिहार जा रहा था। पूछताछ में चालक ने अपना नाम ¨वध्याचल बताया। यह भी बताया कि यह गाड़ी भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर निवासी जंग बहादुर यादव की है और उन्हीं की शराब भी है।
इस गाड़ी पर गाड़ी मालिक जंगबहादुर यादव अपने पुत्र अभिषेक यादव के साथ था जो गाड़ी रुकते ही पुलिस को देखकर भाग निकला। पुलिस चालक सहित वाहन को थाने ले आई। थानाध्यक्ष राम दिनेश तिवारी ने बताया कि 234 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है जिसमें 6960 बोतल हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…