सुलतानपुर। जिले में पुलिस ने आज एक 25 हजार के इनामिया बदमाश अम्बुज यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में शातिर बदमाश अंबुज यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया है. उसे अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से एक सिपाही सुशील भी घायल हुआ है। गिरफ्तार बदमाश आस-पास के करीब आधा दर्जन से अधिक थानों में वांछित चल रहा था।
प्राप्त समाचारों के अनुसार कादीपुर कोतवाली के अमरेथू डड़िया गांव का रहने वाला अंबुज शातिर बदमाश है जिसके ऊपर जिले के चांदा, कादीपुर, दोस्तपुर, करौंदीकला समेत कई थानों में गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। पिछले काफी अरसे से जिले की पुलिस को इसकी तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने इसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
आज मुखबिर की सूचना पर कादीपुर पुलिस ने सरायरानी गांव के पास पहुंचकर घेराबंदी की तो वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाश ने अपने साथियों के साथ पुलिस पर हमला बोल दिया। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में कांस्टेबल सुशील घायल हो गया। जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश अंबुज के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी कल्लू पंडित भागने में कामयाब रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…