इलाहाबाद : तिलकोत्सव पर हिस्ट्रीशीटर वर राहुल भारतीय को गोली मारने के आरोपित सगे भाई कालू सोनकर और बाबा सोनकर को खुल्दाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनके ठेकेदार पिता विक्रम सोनकर व भाई जितेंद्र अभी फरार हैं। तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
शनिवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश किया गया। एसपी सिटी सिद्धार्थ शंकर मीणा व सीओ प्रथम विनीत जायसवाल ने बताया कि रविवार को राहुल को शादी होनी थी। शुक्रवार रात घर पर तिलकोत्सव का कार्यक्रम था। उसमें अभियुक्तों का परिवार भी आमंत्रित था। तिलकोत्सव के दौरान ही नाच-गाना हो रहा था, तभी शराब के नशे में राहुल ने हर्ष फाय¨रग शुरू कर दी। इस पर विक्रम ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। घर जाकर विक्रम ने घटना के बारे में बेटों को बताया तो सभी राहुल के यहां पहुंच गए और गाली-गलौज होने लगी। तभी कालू ने तमंचा निकालकर राहुल के सिर पर गोली मार दी। रात में ही कालू व बाबा झूंसी निवासी अपने छोटे जीजा के घर जाकर छिप गए थे। वारदात के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय, चौकी प्रभारी लूकरगंज राकेश राय, एसआइ अरविंद यादव व सिपाही मुस्लिम, नरेंद्र कुमार की टीम अभियुक्तों की तलाश में जुटी और दो आरोपितों को शनिवार को दबोच लिया। अभियुक्त कालू ने बताया कि राहुल ने उसके पिता को पीटा था, जिस कारण गोली मारकर उसने बदला लिया। वह सुअर पालन का काम करता है।
लखनऊ में चल रहा इलाज, हालत नाजुक
गोली से जख्मी हिस्ट्रीशीटर राहुल की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ स्थित केजीएमयू रेफर कर दिया गया। वहां भी उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस रिकार्ड में राहुल पर 17 आपराधिक मुकदमे हैं। इसमें लूट, बमबाजी, गैंगस्टर समेत कई केस हैं। पार्षद बच्चा पासी पर हमले में भी राहुल पर मुकदमा हुआ था। वह शातिर अपराधी गदऊ पासी का करीबी बताया जाता है।
शादी की खुशियां काफूर, घर में सन्नाटा
राहुल की आज बरात जानी थी, लेकिन गोलीकांड ने उसे दूल्हा बनने से रोक दिया। पूरे परिवार में शादी की खुशियां छाई थी। विवाह का ही जश्न घर पर मनाया जा रहा था, लेकिन तभी अनहोनी हो गई। घटना से शादी की खुशियां काफूर हो गई और घर में सन्नाटा छाया हुआ है। राहुल के परिवार के अलावा कीडगंज निवासी लड़की पक्ष के लोगों में भी अचरज का माहौल है। तमाम रिश्तेदार राहुल के घर और अस्पताल में जमा रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…