Categories: Crime

एकतरफा प्रेम में युवक ने मारी युवती को गोली, आरोपी हिरासत में

अज़ीम कुरैशी.

धामपुर। धामपुर के ग्राम पाडली मांडू निवासी युवती को नूरपुर के मोरना निवासी युवक ने गोली मार दी गोली लगने से घायल हुए युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया युवती मोरना डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है. घटना उस समय की है जब युवती आज कॉलेज से प्रैक्टिकल देकर घर लौट रही थी, तभी मोरना निवासी खूब सिंह सैनी पुत्र बहादुर सिंह सैनी ने उसको थाना नूरपुर क्षेत्र के उमरी गांव के पास गोली मार दी,  मामला एकतरफा प्रेम  का बताया जा रहा है पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी खूब सिंह सैनी को हिरासत में ले लिया है और उसके पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा व एक कारतूस भी बरामद कर लिया है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts