लखीमपुर खीरी – भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रूकने का नाम नही ले रही है लगभग रोज ही तस्कर भारी मात्रा मे खाद्य सामग्री से लेकर नशीले पदार्थ स्पेयर पार्टस आदि वस्तुओ की तस्करी कर काफी मोटी रकम पैदा करते हैं और इस हो रही तस्करी पर किसी तरह से अकुंश नही लग पा रहा है ।जिसके कारण हमारी सीमा पर लगी सुरक्षा ऐजसियों पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं ।पर इसकर बावजूद हमारी सुरक्षा ऐजसियो को कभी कभी सफलता मिल ही जाती है और इसी मिल रही सफलता के चलते बीते दिन हमारो भारत नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
जानकारी के अनुसार दोनो तस्कर कई दिनों से SSB के रडार पर थे और फिर अचानक ही गस्त के दौरान SSB ने तिकोनिया से नेपाल जा रहे बाइक से विष्णु भगत,भीम बहादुर बोहरा को SSB ने धर दबोचा और इनके पास से799464 नेपाली करेंसी बरामद कर ली गयी और साथ ही नेपाली नंबर की दो बाइके भी बरामद हुइ है ।अभियुक्तो के जानकारी देने के अनुसार दोनो अभियुक्त भारी मात्रा में नेपाल की करेंसी को भारती मुद्रा से बदला करते थे और मोटी रकम पैदा करते थे ।फिलहाल दोनो तस्करों को SSB ने तिकोनिया पुलिस के हवाले कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…