कानिष्क गुप्ता
इलाहाबाद. शिक्षा निदेशक बेसिक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का चयन 30 दिन में पूरा करें। इसके लिए पांच फरवरी की समय सीमा तय हुई थी, अधिकांश जिलों में यह स्कूल चयनित हो चुके हैं। इन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक के चयन के लिए विज्ञप्ति निकालकर चयन करने की समय सीमा 23 दिन रखी गई है। यानी पांच से 28 फरवरी तक कार्य पूरा किया जाए। प्रधानाध्यापक व शिक्षक प्रशिक्षण 13 दिन यानी पांच से 16 मार्च तक पूरा होना है।
विद्यालय का नाम परिवर्तन व नोटीफिकेशन और स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार सात दिवस यानी छह से 12 मार्च तक कराना है। शिक्षकों को प्रशिक्षण के बाद तैनाती के लिए पांच दिन यानी 19 से 23 मार्च तक का समय मिला है। साथ ही जिले स्तर पर व्यापक प्रचार व विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 43 दिन यानी 20 मार्च से 30 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, बच्चों को प्रवेश एक अप्रैल से दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…