कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में परीक्षा का काम चल रहा है। हर कर्मचारी परीक्षा काे लेकर बेहद गंभीर है। पेपर पहुँचाने से लेकर सभी काम में लगा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय इलाहाबाद में 20 फरवरी मंगलवार को रसीद विभाग में एक महिला बाबू के पर्स में से माेबाइल आैर पंद्रह साै रुपए चाेरी हाे गए।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक महिला कर्मचारी प्रियंका मेहराेत्रा बीते मंगलवार को करीब एक बजे ऑफिस पहुँची आैर अपना बैग विभाग में रखकर मशीन में अँगूठा लगाकर उपस्थित दर्ज करने गई। जब प्रियंका वापस विभाग में आई आैर पैसे निकालने लगी ताे देखा कि पर्स में से मोबाइल फोन आैर पंद्रह साै रुपए गायब है। उक्त महिला ने साेचा कि हाे सकता है पैसा आैर माेबाइल घर चाैक में भूल गई हूँ। ताे तुरंत अपने घर चाैक गई ताे प्रियंका मेहराेत्रा की माँ ने कहा कि यहाँ कुछ नहीं छूटा है। इसके बाद प्रियंका वापस ऑफिस आई । घटना की जानकारी सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद श्री मती नीना श्रीवास्तव काे दिया। लेकिन सचिव मामले को दबाते हुए रसीद विभाग के सभी कर्मचारियों को बुलाया और सख्त कार्यवाही की हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…