चितबड़ागाँव ( बलिया ) – जनपद के थाना क्षेत्र नरहीं अन्तर्गत तेतारपुर नई बस्ती में बुधवार की दोपहर तकरीबन दो बजे अकस्मात आग लगने से दर्जनों रिहायशी झोपड़ी के साथ एक गाय और एक भैंस की जलकर मौत हो गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के थाना क्षेत्र नरहीं के तेतारपुर नई बस्ती में बुधवार की दोपहर तकरीबन दो बजे घर के सभी सदस्य मजदूरी करने के लिए गये हुए थे कि अचानक निरहू के झोपड़ी में आग लग गयी तथा बहुत तेज पछुआ हवा होने के कारण घूरहु राम , लक्ष्मण राम तथा हरिराम के झोपड़ी सहित उसमें बंधी एक गाय व एक भैंस बुरी तरह से झुलस कर मर गयी । घटना की सूचना पाते ही नरही पुलिस सहित आलाधिकारी भी पहुंच गए। ग्रामीणों के मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका । बताया जाता है कि गाय तथा भैंस निरहू राम की थी। मौके पर लेखपाल भी पहुंच कर जायजा लेकर शासन को रिपोर्ट भेज दिया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…