अंजनी राय
बलिया ।। मनियर थाना क्षेत्र के मनियर कस्बा के पहाड़ी रोड पर जच्चा-बच्चा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया राधिका देवी (35) पत्नी मेवालाल तुरहा के चौथे प्रसव पर परिजन उसे रविवार की सुबह करीब नौ बजे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मनियर ले गये, जहां से सायं पांच बजे उसे बलिया जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 108 नंबर की एंबुलेंस उन्हें लेकर जिला महिला अस्पताल लेकर गयी, जहां से बीपी लो होने के कारण उसे महिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।
परिजन फिर उसे लेकर कदम चौराहा स्थित एक नर्सिंग होम पर ले गए। वहां भी डॉक्टर ने जवाब दे दिया। नगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसे घर लाएं और सोमवार की सुबह उसका दाह संस्कार हो गया। जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अब भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को असमय जान गंवानी पड़ रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…