सऊदी अरब में महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर काफी विवाद होता रहा है। कभी उनके कार चलाने को लेकर पाबंदी लगा दी जाती है तो कभी उनके हिजाब को लेकर विवाद खड़ा कर दिया जाता है। लेकिन नया विवाद बुर्के वाली महिलाओं के प्ले बोर्ड खेलने को लेकर है।
सोशल मीडिया में एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हुई है जिसमें चार बुर्के वाली महिलाएं मक्का मस्जिद के प्रांगण में बोर्ड खेल रही हैं। फोटो रिलीज होने के कुछ ही देर के बाद फोटो वायरल हो गई जिसके बाद मामला हाथ से बाहर हो गया। मामले को बिगड़ता देख सऊदी अथॉरिटी ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि सिक्योरिटी द्वारा अलर्ट करने पर महिलाओं ने खेल तुरंत बंद कर दिया था लेकिन लोगों द्वारा इसकी काफी निंदा की जा रही है।
फोटो को लेकर लोगों के बीच मतभेद भी नजर आ रहे हैं
मस्जिद के प्रशासनिक अथॉरिटी के हवाले से कहा गया है कि बीते बृहस्पतिवार रात 11 बजे मस्जिद के कुछ सिक्योरिटी ऑफिसरों ने चार महिलाओं को बोर्ड गेम ‘सिक्वेंस’ खेलते देखा। इसके बाद हमने वहां महिला सिक्योरिटी को उनके पास भेजा जिन्होंने उन्हें वहां खेलने से मना किया। सिक्योरिटी की बात मानकर महिलाओं ने तुरंत खेल बंद कर दिया और चली गयीं। स्टेपफीड इंग्लिश वेबसाइट में लिखी खबर के मुताबिक अरब में यह फोटो ट्रेंड कर रही है।
इंटरनेट पर वायरल हुई इस फोटो को लेकर लोगों के बीच मतभेद भी नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां कुछ लोगों ने महिलाओं के मक्का प्रांगण में बोर्ड गेम खेलने की निंदा की है वहीं कुछ लोग इसे अनुचित करार दे रहे हैं। इससे पहले 2015 में मस्जिद-ए-नाबवी के भीतर युवाओं के कार्ड खेलने की तस्वीर सामने आयी थी।सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…