श्रीकांत साहू.
कानपुर नगर निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों के लापरवाह रवैये के चलते इन दिनों बाबू पुरवा वार्ड 80 के लोगों को सीवर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी अपनी लापरवाह प्रवृत्ति के चलते स्वच्छता भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
क्षेत्रीय जनता इनके रवैये से त्रस्त है। क्षेत्रीय जनता का कहना है की नगर निगम एवं जल संस्थान में कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक सफाई नहीं हुयी है। नाले व सीवर ओवरफ्लो हो कर रोड पर गंदगी बह रही है। आज जनता अपने क्षेत्रीय पार्षद हरिशंकर गुप्ता को लेकर जब जल संस्थान शिकायत करने पहुँचे तो जोन 3 के अधिकारियों ने जनता की समस्या को सुनना तो दूर इन बेलगाम अधिकारियों ने पार्षद और जनता के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। खास बात तो ये है कि जिन पार्षद महोदय से अधिकारियों ने बदतमीजी करी उनकी ही पार्टी आज कल सत्ता में है। अब देखना यह है कि जनसमस्याओ के सन्दर्भ में मौजूदा पार्षद क्या उच्च स्तर पर शिकायत करते है अथवा नहीं.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…