विनय यागिक
कोंच(जालौन) उच्चाधिकारियोंके निर्देश पर 33/11 के वी विधुत उपखंड कोंच प्रथम के अंतर्गत मुहल्ला सुभाष नगर और गोखले नंगर में राजस्व बसूली एवं विधुत चोरी रोक थाम हेतु विधुत चैकिंग के दौरान ऐसे उपभोक्ता जो अपने मीटर से बाई पास करके बिजली की चोरी कर रहे थे। मौके पर चोरी करते हुये पकडे गए जहां अवर अभियन्ता ने सभी के खिलाफ विधुत चोरी अधिनियम की धारा 135 में मुकद्दमा कोंच कोतवाली में दर्ज कराया है।
विधुत चोरी में स्व.रवीन्द्र सिंह उपभोक्ता देवेन्द्र सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह,श्री मती दयावती देवी पत्नी आर पी निरंजन,तुलसीराम दुबे,श्रीमती फरजान वेगम पत्नी जावेद खा,और मुहम्मद आसिफ पुत्र जावेद खा सभी निबासी सुभाष नगर कोंच है वहीं श्रीमती सुनीता देवी पत्नी कामता प्रसाद निबासी गोखले नगर कोंच आदि उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया गया है।एस.डी.ओ. पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया है कि उनके क्षेत्र में बिजली की चोरी हो पाना नामुमकिन है।बिजली चोरी रोकने के लिये अवर अभियंता के नेतृत्व में प्रतिदिन बिजली चोरी रोको अभियान चलाया जायेगा।अगर कोई बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यबाही की जायेगी।उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि रास्ट्र हित में ऊर्जा बचाएं जो उपभोक्ता अपने घरों में बल्व का इस्तेमाल करते हैं वह बंद कर दें।और कम वाट की एल.ई.डी.बल्व का इस्तेमाल कर ऊर्जा बचाने में सहयोग करें।उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वह अपने बिल का भुगतान समय से करे ताकि बिल का भार न बढ़ पाये।चैकिंग टीम में अवर अभियंता मोहन कृष्ण लाइन मैन अरबिंद कुमार बाबा धीरज कुमार और मीटर रीडर सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…